फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्वच्छता की अलख जगाने उमड़े विद्यार्थी

स्वच्छता की अलख जगाने उमड़े विद्यार्थी

Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की अलख जगाने उमड़े विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बुधवार को स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी सड़क में उतर गए। हिमाचल प्रदेश का नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला, साडा त्रिलोकपुर और आईएडीए कालाअंब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता रैली को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमालयन कॉलेज में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कालाअंब चौक से खैरी तक पहुंची। इस दौरान बैनर और तख्तियां उठाकर विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रावमापा मोगीनंद, त्रिलोकपुर, कालाअंब और हिमालयन कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इससे पहले हिमालयन कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने कहा कि हम भारत को अपनी माता मानते हैं। देश में गंदगी फैलाने का अर्थ है कि अपनी मां को गंदा करना। लिहाजा, हमें अपना वातावरण स्वच्छ रखना होगा। कहा कि हाल ही में वह इंदौर से लौटे हैं। यह देश का सबसे स्वच्छ शहर यूं ही नहीं बना। दो दिन उन्होंने शहर का भ्रमण किया। हर सड़क और गली देखी, लेकिन कचरे का एक तिनका तक नहीं मिला। हमें कालाअंब समेत पूरे प्रदेश को ऐसा ही बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि उद्योगपति और आम लोग एकत्रित होकर कार्य करें तो यह मुश्किल नहीं है। उन्होंने इसके लिए सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला की पहल को सराहनीय बताया। इस दौरान पूरा परिवेश भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के महाप्रबंधन जीएस चौहान, हिमाचल पोलीपिन्स के महाप्रबंधक नवरत्न देव, हिमालयन कॉलेज के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने भी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

...और टूट गई दूल्हे की शादी
स्वच्छता रैली से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में हिमालयन कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर आधारित एक लघुनाटिका पेश की। इसके माध्यम से बताया गया कि हमारी आदत कैसी हो गई है। गंदगी की वजह से किस तरह एक दूल्हे की शादी और सगाई टूट जाती है। इस लघुनाटिका को विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकाचक किया कालाअंब
स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली से पहले पूरे कालाअंब क्षेत्र में सफाई अभियान छेड़ा गया। इसके तहत कालाअंब से लेकर खैर तक सड़क किनारे सफाई की गई। नालियों को भी करीब सौ से अधिक कर्मचारियों ने साफ किया। इसके बाद सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया गया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, बीडीओ अनूप शर्मा, उद्योग विभाग के सदस्य सचिव साक्षी सत्ती, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता आरके कपूर, लघु उद्योग के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग, अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील कुमार समेत मोगीनंद स्कूल की शिक्षक अमिता गुप्ता, जय प्रकाश, कालाअंब के प्रधानाचार्य सीपी वैंजवाल, मधु गुप्ता, त्रिलोकपुर स्कूल से सीमा पासी, चैंबर्स ऑफ कामर्स के जेपी शर्मा, अशोक कुमार, उद्योगपति तेजेंद्र गोयल, सुभाष तोमर, संजय सिंगला, मनोज गर्ग, डीएन राव, विजय बंसल, राकेश गोयल, सुभाष चौहान, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed