{"_id":"5b560ed54f1c1bb24b8b4a00","slug":"11532366549-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बहे लोनिवि के करोड़ों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बहे लोनिवि के करोड़ों रुपये
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश में बहे लोनिवि के करोड़ों रुपये
सिरमौर की सड़कों को साढ़े आठ करोड़ की क्षति
एनएच की सड़कों को भी एक करोड़ का नुकसान
सड़कों पर भूस्खलन, डंगे गिरे और टारिंग भी उखड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। बरसात का मौसम लोनिवि पर भारी पड़ गया है। मूसलाधार बारिश से जिले की कई सड़कें तहस-नहस हो गई हैं। कहीं डंगे गिर गए हैं तो कहीं सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। कई सड़कों की टारिंग उखड़ गई है। अब तक हुई बारिश से सिरमौर जिले में सड़कों को ही करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि नेशनल हाईवे की सड़कों को करीब एक करोड़ रुपये की क्षति हुई है। जिले में अब तक कुल साढ़े आठ करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। लोनिवि ने नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी है।
भारी बारिश के कारण सिरमौर जिले की संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संपर्क सड़कों को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। सड़कों में जगह-जगह नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे सड़क बुरी तरह से तहस-नहस हो गई है। बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कों की टारिंग उखड़ गई है। बारिश से संगडाह, शिलाई और राजगढ़ क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ है। इन सड़कों की हालत पहले ही खराब है। अब बारिश होने से इन इलाकों की सड़कों पर सफर और भी खतरनाक हो गया है। सतौन-रेणुका सड़क पर भी जगह-जगह मलबा गिरने की स्थिति बनी हुई है। यहीं नहीं, नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर कई जगह पत्थर और मलबा गिर रहा है। इससे इस सड़क पर सफर भी खतरनाक हो गया है। वहीं, लोनिवि को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर दर्जनों स्थानों पर भू-स्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता महेश सिंगल ने बताया कि बारिश से पूरे जिले में रविवार तक करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल हैं लेकिन, जगह-जगह भूस्खलन होने, डंगे ढहने और टारिंग उखड़ने से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। लोनिवि नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि नेशनल हाईवे को करीब एक करोड़ रुपये की अब तक क्षति हुई है।