फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांशीवाला में भूस्खलन से मकानों पर गिरा मलबा

कांशीवाला में भूस्खलन से मकानों पर गिरा मलबा

Wed, 11 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कांशीवाला में भूस्खलन से मकानों पर गिरा मलबा
कांशीवाला में भूस्खलन से मकानों पर गिरा मलबा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के कांशीवाला स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में भूस्खलन से घरों के पीछे भारी मलबा और पत्थर आ गिरे। इससे घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस कॉलोनी में सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को 30-30 मीटर जगह मकान बनाने के लिए दी गई है लेकिन, भूस्खलन के कारण घरों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उर्मिला और पप्पू गोसांई ने बताया कि दोनों के मकान बिलकुल साथ सटे हैं। रात के समय भूस्खलन के कारण सारा मलबा उनके मकान के पीछे आ गिरा। उन्होंने बताया कि मलबे के साथ बड़े पत्थर भी गिर गए। इससे पहले नगर परिषद और जिला प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि घर के पीछे डंगा निर्माण के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। बरसात में दोनों मकान खतरे की जद में हैं। उन्होंने नप और प्रशासन से फिर मांग दोहराते हुए कहा कि डंगे का निर्माण जल्द करवाया जाए। उन्होंने कहा कि रात को आए मलबे से शौचालय को भी नुकसान पहुंचा है और शीट भी खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed