{"_id":"5b12af9c4f1c1bfd6e8b5d5e","slug":"11527951260-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में भीषण गर्मी के बीच बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में भीषण गर्मी के बीच बिजली कट
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
पंकज तन्हा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। भीषण गर्मी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उस पर बार-बार लग रहे बिजली कटों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों से जिला मुख्यालय नाहन में दिन में बिजली के कई कट लग रहे हैं। आलम यह है कि जैसे ही लोग कामकाज पर जाने के लिए तैयार होने लगते हैं बिजली चली जाती है। रात को खाना खाने के समय भी यही हाल। आलम यह है कि जब बिजली की अधिक जरूरत होती है, उस दौरान बत्ती गुल हो जाती है।
रानीताल निवासी संतोष चौहान ने बताया कि दिन में कई बार बिजली जा रही है। सबसे अधिक परेशानी सुबह व रात के समय हो रही है। वह काम का समय होता है। तभी बिजली चली जाती है।
नया बाजार निवासी राजेश कुमार ने कहा कि सुबह से रात तक की बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। एक तो गर्मी ने पसीने छुड़ा रखे हैं। उस पर बिजली कट लगने से दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
दुकानदार गोपाल अग्रवाल ने कहा कि रोज बार-बार बिजली जाने के कारण व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। शाम के समय भीड़ अधिक रहती है। उस समय भी बिजली चली जाती है।
प्रताप भवन निवासी उषा चौहान ने कहा कि बिजली विभाग ने बुरा हाल कर दिया है। सुबह पानी भरने, नाश्ता बनाने के समय, रात को खाना खाने के समय भी कट लग रहे हैं। रोज-रोज के कटों ने जीना हराम कर दिया है।
----बाक्स
क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (सर्कल) राहुल राणा ने बताया कि शुक्रवार को मौसम में खराबी के कारण फाल्ट आया था। बिजली बार-बार क्यूं जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारी से पड़ताल की जाएगी।