{"_id":"5ad608af4f1c1b87028b5101","slug":"11523976367-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में 10 स्कूल बसों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में 10 स्कूल बसों के चालान काटे
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग जारी है। आरटीओ सिरमौर सुनील शर्मा ने मंगलवार को पांवटा में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। क्षेत्र में निजी स्कूलों की 15 बसों की जांच की गई। इस दौरान 10 बसों के चालान किए गए। दो दिन के भीतर टीम ने दो दर्जन से अधिक चालान कर दिए हैं। स्पीड लिमिट, स्टाफ की ड्रेस, लाइसेंस व विभिन्न जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इससे बस चालकों में हड़कंप मच गया।
आरटीओ सिरमौर की टीम ने दूसरे दिन भी निजी बसों की चेकिंग की। दिन में टीम ने 15 बसों की चेकिंग करने के बाद 10 बसों के चालान किए। सोमवार को 28 बसों की चेकिंग में 25 के चालान किए थे। दो दिन के भीतर आरटीओ की टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग में 35 निजी स्कूल बसों के चालन कर दिए हैं।
उधर, आरटीओ सिरमौर सुनील शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कई स्कूली बसों में स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए हैं। ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग समेत ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई हो रही है। निजी स्कूलों की बसों को तय मापदंडों का पालन करना होगा। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर सिरमौर में चालान की कार्रवाई जारी रहेगी।