{"_id":"59edf7024f1c1bc1678b6f42","slug":"11508767490-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर से चुनावी अखाड़े में 26 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर से चुनावी अखाड़े में 26 प्रत्याशी
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
bawana election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन जनपद सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 15 नामांकन पत्र भरे गए। विधानसभा चुनाव को लेकर अब 26 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में आमने सामने हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि पच्छाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। यहां से गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस, सुरेश कश्यप ने भाजपा, रतन कश्यप और बलदेव कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन दाखिल किया।
नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी, भाजपा से डॉ. राजीव बिंदल, सीपीआईएम से विश्वनाथ, लोक गठबंधन पार्टी से वीरेंद्र शर्मा, बीएसपी से जयचंद और समाजवादी पार्टी से विनोद कुमार मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
वहीं रेणुकाजी विधानसभा में भी चार प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार, समाजवादी पार्टी से धर्म सिंह और हृदयराम चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
पांवटा साहिब विस से कुल सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। किरनेश जंग ने कांग्रेस, भाजपा से सुखराम चौधरी, मीना कुमारी ने लोक गठबंधन पार्टी, नत्थूराम ने स्वाभिमान पार्टी, गोविंद वल्लभ डडवाल, अनिल कुमार व सुरेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अपने नामांकन पत्र भरा।
शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान, भाजपा से बलदेव तोमर, मनीराम ने स्वाभिमान पार्टी, कपिल देव लोक जनशक्ति पार्टी, केदार सिंह ने बहुजन समाजवादी पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसा निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी और 26 अक्तूबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को मतदान और 18 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।