फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कुल्हाल में गेहूं की फसल जलकर राख

कुल्हाल में गेहूं की फसल जलकर राख

Mon, 22 Apr 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाल में गेहूं की फसल जलकर राख
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के समीप खेत में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसान को 50 हजार का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग पांवटा की टीम ने आग पर काबू पाया। 5 मकान और 30 बीघा भूमि पर गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन

आग लगने की यह घटना रविवार देर शाम को कुल्हाल में सामने आई। स्थानीय निवासी शमशेर अली के गेहूं की तैयार खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। पांवटा फायर स्टेशन को सूचना दी गई। फायर स्टेशन की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल व तूड़ी राख हो गई। पांवटा फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इसके चलते साथ लगते जुहूर, रमजान व अब्बदुल समेत आधा दर्जन परिवारों के छप्परनुमा कच्चे रिहायशी घर और 30 बीघा भूमि को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

उधर, फायर ऑफिसर पांवटा अग्निशमन केंद्र प्रेम चंद चौधरी ने कहा कि कुल्हाल क्षेत्र में आग से गेहूं की फसल राख हो गई है। आसपास के रिहायशी कच्चे मकानों व करीब तीस बीघा भूमि पर तैयार खड़ी फसल को आग से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed