{"_id":"5c950b67bdec221441198226","slug":"111553271655-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरो हुई 18 सालो, वोट डालणा इसी सालो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरो हुई 18 सालो, वोट डालणा इसी सालो...
विज्ञापन
उमरो हुई 18 सालो, वोट डालणा इसी सालो... से किया जागरूक
जिला प्रशासन की डाक्यूमेंटरी में गूंज रहे कलाकारों के तराने
लोगों को मतदान के करने लिए किया जा रहा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के साथ ही नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने अभियान छेड़ दिए हैं। सिरमौरी तरानों के साथ बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर और नामचीन चेहरे मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान और द ग्रेट खली को यूथ आइकन बनाया है। स्थानीय लोक कलाकार दिनेश शर्मा की आवाज के साथ बनी इस शॉट डाक्यूमेंटरी में नामचीन चेहरे मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। मोहित चौहान अपने वीडियो में जहां लोगों को बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील कर रहे हैं वहीं 18 वर्ष पूरी कर चुके नौजवानों से अपना वोट शीघ्र बनाने का भी आह्वान कर रहे हैं। जबकि, ग्रेट खली भी मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील जनता से कर रहे हैं। सिरमौर के लोक कलाकार दिनेश शर्मा का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से वह अपने गीत ..शुणो लोगों सारे छोहरू, वोट डालणे जांदे छोरू..., उमरो हुई 18 सालो, वोट डालणा इसी सालो.... गीतों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई इस शॉट फिल्म में मोहित चौहान, द ग्रेट खली और उपायुक्त ललित जैन लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
खुद भी दें वोट औरों को भी करें जागरूक
चेक करें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। यदि नहीं है तो पंजीकरण करवा दें और अपने साथियों को भी कहें। मेरी यह अपील है कि चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। लोकतंत्र के लिए यह अति आवश्यक है। --मोहित चौहान, प्लेबैक सिंगर
विज्ञापन
किसी के दबाव में आकर न करें मतदान
सभी सिरमौरियों से मैं अनुरोध करता हूं कि जो 18 साल के हैं, वे 19 मई को होने वाले चुनाव में बढ़चढ़ कर वोट दें। आपका वोट बहुत ही कीमती है। आपने किसी भी दबाव में नहीं आना है। अपनी मर्जी से वोट देना है, जिससे आप अच्छा नेता चुन सकें और देश का विकास हो सके। --द ग्रेट खली
अपने दादा-दादी से भी दिलवाएं वोट
युवा मतदान को एक अभियान बनाकर बढ़चढ़ कर वोट देने जाएं और अपने दादा-दादी से भी वोट करवाएं। इस बार शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। उन्हें मतदान की तमाम सुविधाएं निर्वाचन विभाग उपलब्ध करवाएगा। जिन्होंने वोट नहीं बनाया है, वे नजदीकी बीएलओ या एसडीएम कार्यालय में जाकर अपना वोट बनाएं। ...ललित जैन उपायुक्त सिरमौर