फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महिला सशक्तीकरण की जगाई अलख, संकीर्ण मानसिकता पर प्रहार

महिला सशक्तीकरण की जगाई अलख, संकीर्ण मानसिकता पर प्रहार

Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण की जगाई अलख, संकीर्ण मानसिकता पर प्रहार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण विषय पर जानकारी दी। साथ ही सरकार और विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं को भी बताया। खंड विकास अधिकारी पांवटा गुंजीत सिंह चीमा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संकीर्ण मानसिकता के पिंजरे को तोड़ना ही होगा। विश्व भर में भारत ही ऐसा देश है जहां नारी को पूजनीय माना जाता है। ऐसे में दोहरी मानसिकता को तिलांजलि देनी ही होगी। बेटियों को चाहिए कि अपने दम पर बेखौफ व कर्मठ होकर बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी राजेंद्र तिवारी ने कहा कि शुरू से ही अमर उजाला समूह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता रहा है। देश में बेटियों को संबल देने व चेहरों पर मुस्कान लाने के प्रयास जारी हैं। हमें संस्कार, संस्कृति, बेहतर शिक्षा से बेटियों को बेखौफ आगे बढ़ाना होगा। बेटियों को लंबी उड़ान में इस तरह के अभियान प्रेरणादायक साबित होंगे। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि नारी की समाज में स्थिति में सुधार हो रहा है। इस मौके पर छात्राओं को देश, समाज, परिवार व नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जीवन जोशी ने मंच संचालन किया। छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से ‘दीवारें हैं ऊंची गलियां भी तंग पर देश की बेटियां जीतेगी हर जंग’ से बेटियों के सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस मौके पर सीमा बोस, विनीता पुंडीर, निशा ठाकुर समेत सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


बेटियों के हौसलों को लग रहे नए पंख
आदर्श कन्या रावमापा पांवटा के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि अपराजिता मुहिम बेटियों के हौसलों को नए पंख लगा रही है। इससे बेटियां मजबूती व सशक्त विचारधारा से आगे बढे़ंगी।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण जंग पर जज्बा कायम
स्कूल की छात्रा साक्षी का कहना है कि लड़ाई चुनौतीपूर्ण है। समाज में बेटियों के प्रति दोहरी मानसिकता के खिलाफ जंग को जीतने का जज्बा कायम है।

ऐसी मुहिम व शिक्षा से ही जगेगी अलख
तनु ठाकुर ने कहा कि इस तरह की मुहिम व बेहतर शिक्षा से ही देश में अलख जगाई जा सकेगी। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।

कोमल है पर कमजोर नहीं
छात्रा रंजना ने कहा कि आज की नारी कोमल हो सकती है, पर कमजोर समझने की हिमाकत न करें। अपने हौसलों व मेहनत के दम पर बेटियां लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर चुनौती से निपटने की प्रेरणा
प्रीति ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा इस मुहिम से मिला है। चुनौतियों में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed