{"_id":"5c48a708bdec2259c53e04b0","slug":"111548265224-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में जम गई गिरिपार क्षेत्र की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ में जम गई गिरिपार क्षेत्र की जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के गिरिपार इलाके की जिंदगी की रफ्तार रुक गई है। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। पाइप लाइनें जम गई हैं। सड़कें ठप हैं। बिजली गुल हो रही है। जिंदगी के लिए गिरिपार वासियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में शीतलहर से पूरा सिरमौर ठंड की चपेट में हैं। बर्फबारी वाले इलाकों में रात के समय का तापमान माइनस में पहुंच रहा है। ठिठुरन ने जिंदगी को भी जाम कर दिया है। चूड़धार में 10 फीट तक हिमपात हो चुका है। नौहराधार व हरिपुरधार इलाके की दर्जनों पंचायतें भी बर्फबारी से अछूती नहीं है। नौहराधार में डेढ़ फीट और हरिपुरधार क्षेत्र में दो फीट हिमपात हुआ है। सुखद बात यह है कि बर्फबारी और बारिश से किसान व बागवानों की चिंताएं दूर हो गई हैं। गेहूं समेत अन्य नकदी फसलों के लिए बारिश-बर्फबारी किसी संजवीनी से कम नहीं है। पिछले लंबे समय से किसान और बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्र के किसान किसान विजेंद्र, अशोक, संजय, मदन सिंह, मोहनलाल आदि का कहना है कि लहसुन, मटर, जौ, गेहूं के लिए यह बर्फबारी बहुत लाभकारी है। वहीं बागवान इंद्रपाल, मोरध्वज चौहान, तपेंद्र सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र व यशपाल आदि का कहना है कि सेब, आड़ू के बगीचे के लिए जो पर्याप्त चिलिंग आवर की जरूरत थी, अब पूरी हुई है। इस बार अच्छी फसल की उम्मीद जगी है।
सोमवार व मंगलवार को 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने के बाद बुुधवार को भी क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली जारी रही। इससे ग्रामीणों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूट गए हैं। कहीं तेज तूफान से पोल को भी नुकसान पहुंचा है। बुधवार को मौसम सामान्य रहने के बाद बोर्ड के कर्मचारी तार व पोल ठीक करने में लगे रहे। उधर, कनिष्ठ अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि उलाना, नौहराधार, हथना, चरनाई में बिजली बहाल कर दी गई है। जगह जगह बिजली के तार टूटे हैं। विभाग के कर्मचारी लगातार कार्य पर डटे हैं। वीरवार तक सब जगहों पर बिजली बहाल कर दी जाएगी।
सड़कें खोलने को लगाई जेसीबी
उधर, लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर आवाजाही बहाल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। नौहराधार आदि इलाकों में बर्फबारी से ठप पड़ी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई। सहायक अभियंता इशांत ठाकुर ने बताया कि सोलन-मीनस, नौहराधार-बोगधार, नौहराधार-देवमनाल सड़कों को जेसीबी मशीन व लेबर द्वारा बहाल कर दिया गया है। हरिपुरधार, रोहनाट, कुपवी आदि सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं। सड़कों को खोलने का कार्य प्रगति पर है।