{"_id":"5ba7beb4867a557fea119b53","slug":"111537719988-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का आगाज
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ हो गया है। रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सिरमौर जिला में 21 हजार पात्र परिवार लाभान्वित होंगे।
इस योजना के तहत जिला सिरमौर में कुल 12 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। इसमें 9 सरकारी और तीन निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज नाहन, सिविल अस्पताल पांवटा, सराहां, राजगढ़ और ददाहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई, राजपुरा, संगड़ाह और नौहराधार निजी क्षेत्र में तीन अस्पताल साईं अस्पताल नाहन, पूर्ण अस्पताल पांवटा और संजीवनी अस्पताल नाहन में योजना के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. सहजल ने कहा कि देश में अपनी किस्म की यह पहली सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की सबसे अहम बात यह है कि इस योजना के तहत बिना किसी जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर केवल पात्र व्यक्ति का चयन किया जाएगा। इसमें पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में परिवार के सदस्यों की सीमा निर्धारित नहीं की गई है। परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. सहजल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चार पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत के कार्ड वितरित किए। इनमें कुमारी प्राची, राज बहादुर, शकिला और फरीदा बेगम शामिल हैं। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर, प्रतिभा कौशिक, प्रीत मोहन शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।