फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फाइलों में सिमट गई करोड़ों की स्वच्छता परियोजनाएं

फाइलों में सिमट गई करोड़ों की स्वच्छता परियोजनाएं

Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
फाइलों में सिमट गई करोड़ों की स्वच्छता परियोजनाएं
फाइलों में सिमट गईं करोड़ों की स्वच्छता परियोजनाएं
विज्ञापन

शिलाई बाजार में फैली गंदगी से गुजरना भी दूभर
नाक पर रुमाल रखकर चलने को विवश हो रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। भले ही प्रदेश सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन, जमीनी स्तर की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। करोड़ों रुपये की स्वच्छता योजनाएं फाइलों में ही सिमट कर रह गई हैं। विज्ञापन और रैलियों में ही लाखों रुपये की स्वच्छता दिख रही है। शिलाई उपमंडल मुख्यालय इसका उदाहरण है। यहां आगंतुकों और स्थानीय निवासी बाजार से निकलते समय मुंह पर रुमाल रखने को विवश हैं। उपमंडल मुख्यालय शिलाई में जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालांकि, कूड़े के लिए व्यापार मंडल और ग्राम पंचायत शिलाई ने कुछ समय एक ट्रैक्टर भी लगाया और बाजार के व्यापारियों से 100 से 150 रुपये महीना भी वसूला लेकिन, बेहतर व्यवस्था न होने के कारण अब यह ट्रैक्टर ही बंद हो गया है। बाजार में फैली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। हैरत यह है कि एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, विकास अधिकारी कार्यालय सहित लगभग दो दर्जन सरकारी दफ्तर मात्र दो सौ मीटर के दायरे में आते है और इसी इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैला है। स्थानीय लोगों संत राम, दौलत सिंह, अमित कुमार, केशव कुमार, सुरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, खयालु राम, बलदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, तपेंद्र सिंह और विजय ठाकुर ने बताया कि शिलाई बाजार में स्वच्छता जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार के अंदर हर तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। शौचालय की सही व्यवस्था न होने के कारण यहां सड़क किनारे ही लोग लघुशंका से निवृत्त हो रहे हैं। वाई प्वाइंट नाया सड़क, निकट यूकों बैंक व अस्पताल के निकट शौचालय की कई सालों से मांग की जी रही है लेकिन, इस पर कोई गौर नहीं किया जा रहा। ग्राम पंचायत शिलाई के सचिव गोपाल सिंह का कहना है कि पंचायत से प्रपोजल भेजा गया है। उसमें हर तरह के कूड़े को ठिकाने लगाने का प्रावधान रखा गया है। बीस लाख की इस परियोजना को स्वीकृति मिलते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्यवाहक एसडीएस और तहसीलदार शिलाई मस्त राम कश्यप ने बताया कि समस्या विकराल है, जिसका समाधान करने के लिए व्यापार मंडल को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed