{"_id":"5b8eb244867a5548276d8075","slug":"111536078404-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों से आठ घरेलू सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों से आठ घरेलू सिलिंडर जब्त
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
नाहन में दुकानों से बरामद किए घरेलू गैस सिलिंडरों के साथ अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर है। चाय की दुकानों, ढाबों और होटलों के अलावा मिठाई की दुकानों पर व्यावसायिक की जगह घरेलू सिलिंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर चोरी छिपे घरेलू सिलिंडरों का दुरुपयोग करने में लगे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के होटलों व ढाबों पर कालाबाजारी का सिलसिला काफी समय से जारी है। मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आया। डीएफएससी मिलाप शांडिल्य की अगुवाई में विभागीय टीम ने शहर के तीस होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। विभाग की इस कार्रवाई से गैर कानूनी ढंग से व्यवसायिक की जगह घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल करने वाले ढाबा संचालकों और मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान विभाग ने शहर के दिल्ली गेट, गुन्नूघाट, बस स्टैंड और कच्चा टैंक के आसपास की सात दुकानों का निरीक्षण कर आठ घरेलू सिलिंडर कब्जे में लिए। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफे भी बरामद किए गए। विभाग ने ऐसे दुकानदारों के चालान काटकर नियमानुसार 6500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। यही नहीं, विभाग ने कई दुकानदारों से डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए। पिछले लंबे समय से विभाग को मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने दबिश दी। जब्त किए गए घरेलू सिलिंडरों का मामला विभाग एसडीएम के समक्ष पेश करेगा। ऐसे दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भेजे जाएंगे। मामला एसडीएम के समक्ष पेश होने के बाद इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है।
जारी रहेंगे औचक निरीक्षण
इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। मंगलवार को 7 दुकानों से 8 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिकयुक्त सामान की बिक्री पर भी विभाग ने सात दुकानदारों से 6500 रुपये जुर्माना मौके पर वसूल किया। कोई भी दुकानदार घरेलू सिलिंडर का व्यापारिक इस्तेमाल करेगा तो ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल गैरकानूनी है।
- मिलाप शांडिल्य, डीएफएससी, सिरमौर।
विज्ञापन
जारी रहेंगे औचक निरीक्षण
इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। मंगलवार को 7 दुकानों से 8 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिकयुक्त सामान की बिक्री पर भी विभाग ने सात दुकानदारों से 6500 रुपये जुर्माना मौके पर वसूल किया। कोई भी दुकानदार घरेलू सिलिंडर का व्यापारिक इस्तेमाल करेगा तो ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल गैरकानूनी है।
विज्ञापन
- मिलाप शांडिल्य, डीएफएससी, सिरमौर।