{"_id":"5b50c3454f1c1bc57a8b5430","slug":"111532019525-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में होमगार्ड कर्मी ने लगाए चैन स्नेचिंग के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में होमगार्ड कर्मी ने लगाए चैन स्नेचिंग के आरोप
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में लगाया चेन स्नेचिंग का आरोप
नाहन (सिरमौर)। 17 जुलाई की रात सराहां में हुई मारपीट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मारपीट में घायल होमगार्ड कर्मी ने आरोपियों पर चेन और नकदी छीनने के भी आरोप लगाए हैं। सराहां में 17 जुलाई की रात को कुछ लोगों ने होमगार्ड कर्मी संदीप कुमार के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि सराहां में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद हाथ धोते समय कुछ लोगों ने उसकी साथ मारपीट की। इस मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। घायल संदीप ने सराहां पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अब संदीप कुमार ने आरोपियों पर मारपीट के दौरान 25 हजार की नकदी समेत एक सोने की चेन झपटने के भी आरोप लगाए हैं। इस पर सराहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।