{"_id":"5ab2702e4f1c1b27088b6648","slug":"111521643566-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन दृष्टि से विकसित होगी नाहन की ऐतिहासिक धरोहरें : डॉ. बिंदल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन दृष्टि से विकसित होगी नाहन की ऐतिहासिक धरोहरें : डॉ. बिंदल
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ नाहन फाउंडरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्राफ्ट विलेज स्थापित करने संबंधी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर की ऐतिहासिक धरोहरों व नाहन फाउंडरी को हरियाणा राज्य के सूरजकुंड की तर्ज पर क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने के लिए वृहद योजना का खाका तैयार कर दिया गया है। फाउंडरी की कुल 26 बीघा भूमि में से तीन बीघा भूमि पर भाषा एवं संस्कृति विभाग का वृहद इनडोर सभागार निर्मित किया जा रहा है और शेष भूमि पर बने भवनों का जीर्णोद्धार करके उसमें कारीगरों के लिए स्टाल तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस क्राफ्ट विलेज में बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न व्यवसाय आरंभ किए जाएंगे और प्रशिक्षणार्थियों को कुशल कारीगरों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने निवास स्थान पर जन समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या गंभीर होने लगी है ऐसे क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी पग उठाए जाएं।