{"_id":"5aafcff34f1c1ba6768b6719","slug":"111521471475-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश निकल नहीं रहा, खाते में हो रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश निकल नहीं रहा, खाते में हो रही कटौती
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ATM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
हरिपुरधार बाजार में लगी यूको बैंक की एटीएम मशीन लोगों के लिए आफत बन गई है। पिछले करीब 20 दिन से इस मशीन से कैश नहीं निकल रहा। कैश की जगह कागज की पर्ची निकल रही है जिसमें सिर्फ खाताधारक का बैलेंस दिखाया जाता है। हैरत यह है कि पर्ची में खाताधारक के खाते से पैसे निकले हुए भी दर्शाएं जा रहे हैं। कटे हुए पैसे को पाने के लिए लोगों को बैंक के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
हरिपुरधार उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक स्थल है। यहां पर उत्तर भारत से रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्यटक जब पैसे निकालने बैक पहुंचते हैं तो निराश होकर उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
पर्यटकों को पैसे निकालने के लिए 35 किलोमीटर दूर नौहराधार और 26 किमी दूर संगड़ाह जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को भी पैसे निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या का सामना विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को हो रहा है।
विज्ञापन
उप तहसील कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर राजेंद्र ने बताया कि वह पिछले पांच दिन से लगातार एटीएम के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को उनकी जेब में एक रुपये भी नहीं था। अपने एक दोस्त से 100 रुपये उधार लेकर पैसे निकालने के लिए चाड़ना जाना पड़ा।
उधर, यूको बैंक की हरिपुरधार शाखा के प्रबंधक सतीश नैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क की दिक्कत चल रही है। इस बारे में कंपनी को सूचित किया था। प्रबंधक ने बताया कि कई लोगों के खाते से तो पैसे कट रहे हैं, मगर एटीएम से नहीं निकल रहे हैं। जिन लोगों के खाते से पैसे कट रहे हैं, उन्हें बैंक से पैसे अदा किए जा रहे हैं।