फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को मिले फांसी

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को मिले फांसी

Tue, 12 Dec 2017 07:57 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को मिले फांसी

विज्ञापन
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को मिले फांसी
विभिन्न समुदाय से जुड़े लोगों का पांवटा साहिब में प्रदर्शन
मामले को लेकर एसडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की हिमाकत करने वाले को फांसी की सजा देने की मांग पर मंगलवार को पांवटा में जोरदार प्रदर्शन हुआ। खराब मौसम के बावजूद विभिन्न समुदाय से जुड़े लोगों ने जोरदार रैली निकाली। मस्जिद गली से मुख्य बाजार, मिनी सचिवालय से लेकर थाना परिसर तक विरोध रैली निकालते हुए मेलियों धार्मिक स्थल में आगजनी व पवित्र पुस्तकें जलाने के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। लोगों ने शक जताया है कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के पीछे और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए इस मामले की निष्पक्षता से गहन जांच की जानी जरूरी है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य नासीर रावत, नजाकत अली हाशमी, मिश्रवाला के बीडीसी सदस्य फरीज खान, शुक्रदीन, मनोनीत पार्षद पांवटा नगर परिषद शब्बीर अहमद व मंजूर अली ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। गिरफ्तार आरोपी से पिपलीवाला मस्जिद से उड़ाए सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व पवित्र पुस्तक के पन्ने बरामद हुए हैं। दहशत व नफरत फैलाने का कार्य करने वाले इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस टीम को 22 दिसंबर तक का समय देते हैं। मेलियों मामले में कई और आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। इनको गिरफ्तार किया जाए। शुक्रवार, 22 दिसंबर को पांवटा में बैठक होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ऐसेे शरारती तत्वों का कोई भी मजहब व धर्म नहीं हो सकता है। केवल शांत क्षेत्र के माहौल को बिगाड़ना मकसद रहता है। लोगों ने एसडीएम पांवटा को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें मेलियों धार्मिक स्थल मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र दबोचने व दहशत फैलाने वाले गिरोह के शेष सदस्यों को शीघ्र सलाखों के पीछे धकेलने की मांग रखी है। ज्ञापन सौंपने के बाद रैली गुरुद्वारा मार्ग से होकर थाना परिसर के बाहर पहुंचे। गेट के पास आरोपी के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई। आरोपी को फांसी देने के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेलियों मामले में गठित 27 सदस्यों की कमेटी में शामिल नजाकत अली हाशमी व फरीज खान ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पिपलीवाला मामले में सबूत मिले हैं। मेलियों धार्मिक स्थल मामले में अभी तक ठोस सबूत नहीं है। मेलियों आग घटना व धार्मिक पुस्तकों को फूंकने के मामले में कई लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए 22 दिसंबर को पांवटा में बैठक रखी गई है जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
--
सुरेश तोमर-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed