फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   परिपत्र वाचन में पांवटा की दीक्षा व सतौन के सौरभ शर्मा चमके

परिपत्र वाचन में पांवटा की दीक्षा व सतौन के सौरभ शर्मा चमके

Thu, 16 Nov 2017 07:23 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
परिपत्र वाचन में पांवटा की दीक्षा व सतौन के सौरभ शर्मा चमके
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों का जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला वीरवार को पांवटा में शुरू हुआ। इस मौके पर पर्यावरण अभियंता अविनाश कुमार शारदा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैज्ञानिक मूल्यों के विकास के प्रति रुचि होना जरूरी है। इससे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में ज्यादा योगदान दे सकें।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच शिशु वर्ग में एसवीएम सतौन स्कूल प्रथम और एसवीएम स्कूल कमरऊ दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग में पांवटा एसवीएम प्रथम व माजरा स्कूल दूसरे, किशोर वर्ग में पांवटा प्रथम व माजरा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
परिपत्र वाचन में पांवटा की दीक्षा बाल वर्ग में प्रथम व माजरा की करिश्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सतौन स्कूल के सौरभ शर्मा प्रथम व कमरऊ स्कूल की नेहा दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में श्याम चंद शर्मा ने देश प्रदेश में विद्या भारती के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसवीएम स्कूल पांवटा की प्रधानाचार्य आरती पराशर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से छोटे स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर राज्य विज्ञान प्रमुख अजय शर्मा, बीआरसी चतर सिंह, हरदीप शर्मा, भोलेश्वर, पूरन सिंह चौहान, सुधीर गुप्ता, पवन वर्मा, जोगिंद्र पाल वर्मा, आरपी शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रजनी, विभा, कंचन शर्मा, अंजना समेत एसवीएम स्कूलों के प्रभारी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed