{"_id":"5a03148a4f1c1b76678ba069","slug":"111510151306-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कयामत की रात और करवटों पर करवटें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कयामत की रात और करवटों पर करवटें...
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर/ पांवटा (सिरमौर)। करवटें बदलते रहे सारी रात हम आपकी कसम....। जी हां, चुनावी अखाड़े में उतरे नेताओं पर बालीवुड फिल्म का यह तराना बिल्कुल स्टीक बैठता है।
बुधवार की रात नेताओं के लिए कयामत की रात से कम नहीं रही। नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। हालांकि, अंतिम दिन भी नेताओं ने आराम नहीं किया। डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए एक-एक घर में दस्तक दी।
कयामत की रात को प्रत्याशियों ने चुनावी माहौल को अपने-अपने पक्ष में करने के हर संभव प्रयास किए। यहां तक कि वोट बैंक को अपनी ओर मोड़ने के लिए कोई नेता शह और मात का खेल न खेले, इसके लिए अपनी-अपनी वेल्ट पर बाकायदा पहरेदार बिठाए गए।
विज्ञापन
नौ नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा जिसके लिए राजनीतिक दलों ने भी अपनी ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली है। पोलिंग बूथों के बाहर कार्यकर्ताओं की टोली बिठाने के अलावा पोलिंग एजेंटों के भी पहले से ही इंतजाम कर रखे हैं।
----------------