{"_id":"6a5b847d811e4525d007db7b","slug":"110-people-health-checkup-in-moginand-nahan-news-c-177-1-nhn1002-183744-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोगीनंद में 110 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोगीनंद में 110 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
-स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत शनिवार को मोगीनंद स्थित सामुदायिक भवन में एनजीटी और एनसीडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान 110 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई, जबकि 103 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के तहत स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 11 लोगों में उच्च रक्तचाप और छह लोगों में मधुमेह की पहचान हुई। वहीं तीन लोगों में हल्के एनीमिया के लक्षण पाए गए। इसके अलावा पांच लोगों को टीबी की आशंका के चलते बलगम जांच के लिए रेफर किया गया।
डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और साफ-सुथरे वातावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत शनिवार को मोगीनंद स्थित सामुदायिक भवन में एनजीटी और एनसीडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान 110 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई, जबकि 103 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के तहत स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 11 लोगों में उच्च रक्तचाप और छह लोगों में मधुमेह की पहचान हुई। वहीं तीन लोगों में हल्के एनीमिया के लक्षण पाए गए। इसके अलावा पांच लोगों को टीबी की आशंका के चलते बलगम जांच के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और साफ-सुथरे वातावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन