{"_id":"6259b14669789074023c6b23","slug":"11-crore-rupees-will-spent-on-water-scheme-in-sirmaur-said-sukhram-nahan-news-sml4058048109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पेयजल योजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 11 करोड़ : सुखराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पेयजल योजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 11 करोड़ : सुखराम
विज्ञापन
75वें हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय समारोह के दौरान नाहन में लोगों को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री सुखर?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक चौगान मैदान में शुक्रवार को 75वां हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां आयोजित जिलास्तरीय समारोह में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ध्वजा रोहण कर आकर्षक परेड की सलामी ली।
कमांडर एसआई मनोज शर्मा ने परेड का नेतृत्व किया, जिसमें जिला पुलिस पुरुष व महिला की टुकड़ी, पुरुष होम गार्ड की टुकड़ी, होम गार्ड बैंड की टुकड़ी और गृह रक्षक पुरुष व महिला की टुकड़ी, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों के अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी नेे भाग लिया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्य का मॉडल बनकर उभरा हैं। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा प्रदेश के निर्माण में दिए गए योगदान को भी याद किया।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष के दौरान पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, बाढ़ नियंत्रण योजनाओं पर लगभग 139 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें पेयजल योजनाओं के निर्माण पर 11 करोड़ खर्च होंगे। जल जीवन मिशन के तहत 109 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिले में 11.65 करोड़ रुपये सिंचाई योजनाओं और 7.15 करोड़ रुपये मल निकासी योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत पांवटा साहिब में यमुना नदी के तटीकरण के लिए 251 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिरमौर में आगामी दो वर्षों में जीएससी योजना के तहत 30 किलोमीटर एचटी, 61 किलोमीटर एलटी लाइनें और 59 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 17 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिले में विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए 12 नए विद्युत सब स्टेशन बाता मंडी, कांडो कांसर, गोंदपुर, भंगानी, खारा खैरी, मोगीनंद, खैरी, डाकुला, रूखड़ी, नारग, घिन्नीघाड़ और हरिपुरधार में स्थापित किए जाएंगे, जिन पर 185 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इससे पूर्व सुखराम चौधरी ने परमार चौक पर डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने समूहगान व स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। राजकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने समूहगान, नेहरू युवा केंद्र नाहन के आशीष ने पहाड़ी गीत और आस्था स्पेशल स्कूल नाहन, डाइट नाहन के छात्रों ने नाटी प्रस्तुत की।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से 9 लाभार्थियों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डॉ. राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।