फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भारतीय सेना की कार्रवाई से भूतपूर्व सैनिकों में जोश

भारतीय सेना की कार्रवाई से भूतपूर्व सैनिकों में जोश

Tue, 26 Feb 2019 07:46 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना की कार्रवाई से भूतपूर्व सैनिकों में जोश
नाहन (सिरमौर)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन के ठिकाने पर की गई भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से जिले में जश्न का माहौल है। लोग जहां सोशल मीडिया में अपने-अपने तरीके से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं सेना की इस कार्रवाई से जिला मुख्यालय नाहन में भूतपूर्व सैनिकों में भारी खुशी का माहौल है। वह भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई पर पूर्व सैनिक जोश से भर गए हैं।
विज्ञापन

नाहन निवासी भूतपूर्व सैनिक कमल प्रकाश मित्तल ने कहा कि हमें हमेशा से भारतीय सेना पर गर्व रहा है। भारतीय सेना किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने में सक्षम है। पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर उसने यह साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सेना को हमेशा से ही खुली छूट देकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

 भूतपूर्व सैनिक किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तीन सौ आतंकी पाकिस्तान में घुसकर मारना आसान कार्य नहीं था। सेना ने सिद्ध कर दिया है कि यदि उसके हाथ खुले हों तो वे हर गुस्ताखी का जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक एवं वर्तमान में केंद्रीय शिक्षक संजीव मित्तल ने कहा कि आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में था। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जो आतंकी मारे हैं उससे अब सिर फख्र से ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सेना को इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर करते रहना चाहिए। सरकार को भी चाहिए कि वह सेना को हमेशा फ्री हैंड देे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed