फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नहन विस क्षेत्र के बोगरिया खाले पर सात लाख से बनेगा पुल

नहन विस क्षेत्र के बोगरिया खाले पर सात लाख से बनेगा पुल

Wed, 16 Jan 2019 10:02 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नहन विस क्षेत्र के बोगरिया खाले पर सात लाख से बनेगा पुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमवाला-सैनवाला के तहत पड़ने वाले बोगरिया खाले पर सात लाख रुपये से पुल का निर्माण किया जाएगा। यहां पुल निर्मित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस पुल से पंचायत के बोगरिया, जमीरिया और जामनवाला गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ होगा। बरसात के दिनों में बोगरिया खाला अपने उफान पर होता है। यहां पानी का इतना तेज बहाव होता है कि लोगों का आवागमन ठप पड़ जाता है। यहां तक कि विद्यार्थी भी स्कूल नहीं जा पाते हैं जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती है। लोगों को दूसरे कार्य करने में भी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बोगरिया खाले पर पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। करीब दो माह पूर्व क्षेत्र के ग्रामीण पंचायत प्रधान संदीपक तोमर के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल से मिले थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बोगरिया खाले से ग्रामीणों को पेश आ रही दिक्कत से उन्हें अवगत करवाया था। साथ ही विस अध्यक्ष से इस खाले पर पुल निर्माण की मांग की थी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बोगरिया खाले पर पुल बनाने के लिए सात लाख की राशि मंजूर की है। आमवाला-सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर, ग्रामीण पवन कुमार, मोहन लाल, ओम प्रकाश, दर्शन लाल, सुरेश कुमार, मेहंदी हुसैन, मोहन लाल, कौशल्या देवी, प्रदीप कुमार, नीलम, रूखसाना, अमिदा, काले खान आदि ने कहा कि बोगरिया खाले के कारण बरसात के दिनों में क्षेत्र के तीन गांव दूसरे इलाकों से कट जाते थे। उन्होंने बताया कि यहां पुल बनने से क्षेत्र के बोगरिया, जमीरिया और जामनवाला गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ होगा। पंचायत प्रधान संदीपक तोमर और ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए राशि मंजूर करने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed