फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तू लादे मैनु गोल्डन झुमके.., गीत पर जमकर नाचे विद्यार्थी

तू लादे मैनु गोल्डन झुमके.., गीत पर जमकर नाचे विद्यार्थी

Thu, 03 Jan 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
तू लादे मैनु गोल्डन झुमके.., गीत पर जमकर नाचे विद्यार्थी
‘चिट्टियां कलाइयां वे’ गीत पर खूब नाचे विद्यार्थी
विज्ञापन

बब्लस ऑफ जॉय प्ले स्कूल में बच्चों ने बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। बब्लस ऑफ जॉय प्ले स्कूल नाहन में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर नाहन बबीता राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या कमलजीत कौर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबसे पहले आरव सेठ, शिवांस ठाकुर और दोस्तों ने ऐ मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी.., गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब रंग जमाया। माहिरा, अवनी सैनी, आरव और दोस्तों ने लुंगी डांस.., पर जबरदस्त नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद छोटे बच्चों ने जिंजल वेल्स.., गीत पर शानदार डांस पेश किया। इसके बाद इसमित, यशिका, आहना, अनन्या, अवनी और सखियों ने चिट्टियां कलाइयां वे.., तू लादे मैंनू गोल्डन झमुके.., गीत पर नृत्य कर खूब धमाल किया। डीएसपी बबिता राणा ने बच्चों की सराहना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यहां बच्चों को मानिस्ट्री प्रणाली की तर्ज पर शिक्षा दी जा रही है। उनकी दिमागी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. मोहित नरवाल, शिवानी, सोखी, रोहित नरवाल, देविंद्र नरवाल सहित भारी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed