फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ग्रामीण विकास बैंक निदेशक के पद पर भाजपा काबिज

ग्रामीण विकास बैंक निदेशक के पद पर भाजपा काबिज

Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास बैंक निदेशक के पद पर भाजपा काबिज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक निदेशक पद के लिए वीरवार को चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। निदेशक पद के लिए एकतरफा मुकाबला हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरविंद गुप्ता ने 414 मतों से जीत दर्ज की है। कुल 2067 मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया। निदेशक पद के लिए भाजपा समर्थित अरविंद गुप्ता को 1232 मत, जबकि कांग्रेस समर्थित सोमनाथ शर्मा को 818 मत पड़े। 17 मत रद्द हुए। वीरवार को निदेशक पद के लिए एवीएन रिजॉर्ट बाता मंडी पांवटा में मतदान हुआ। वीरवार को सुबह 10 बजे से ही मतदान के लिए भीड़ उमड़ी। मतदाता लंबी कतार में अपना वोट डालने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम कुछ मतदाताओं ने भी खूब जोश दिखाया। इस दौरान पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी तथा कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष पांवटा अश्वनी शर्मा और राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उधर, सहायक पंजीयक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने ने कहा कि चुनाव में अरविंद गुप्ता ने 414 मतों से जीत दर्ज की है। कुल 2067 मत पड़े। इसमें से अरविंद गुप्ता को 1232 और सोमनाथ शर्मा को 818 मत पड़े।

हर किसान को मिलेगी ऋण योजनाएं : गुप्ता
राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल नाहन जोन के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अरविंद गुप्ता ने कहा कि आम किसानों तक प्रदेश सरकार और बैंकिंग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का हर प्रयास किया जाएगा। इस सफलता का श्रेय उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि बैंकिंग योजनाओं में किसानों को आसान ऋण सुविधा, योजनाओं के महत्व, सरकारी बैंक, कृषि, सस्ता ऋण, ट्रैक्टर, भूमि सुधार, उपकरण कृषि लोन पर कम रेट ऑफ इंटरेस्ट, ग्राउंड स्तर पर ऋण सुविधाओं की जानकारी और लाभ आम किसानों तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed