फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वादा खिलाफी पर मोदी सरकार की घेराबंदी

वादा खिलाफी पर मोदी सरकार की घेराबंदी

Tue, 02 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
वादा खिलाफी पर मोदी सरकार की घेराबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच का नारा देते हुए अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के सभी फ्रंटल संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। 21 अक्तूबर को पूरे देश से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार को यहां आयोजित प्रेस वार्ता में यह एलान किया। मनोज ने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी, वह सब भूल चुकी है। देश को कांग्रेस मुक्त करने चली भाजपा आज कांग्रेस युक्त हो कर रह गई है। ओजस्वनी संगठन की महिला राष्ट्रीय सचिव रजनी ठुकराल ने प्रेस वार्ता में बताया कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण का वादा किया था। इसका बाकायदा भाजपा ने प्रस्ताव भी पारित किया लेकिन, अब यह मोदी वायदे से मुकर गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही थी। लेकिन, भाजपा ही कांग्रेस युक्त हो गई। आज कांग्रेस के कई नेता भाजपा की सरकार में सत्ता सुख भोग रहे हैं। बीस से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार होने व केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे हिंदुओं का उद्धार हो। तीन तलाक जैसे मुद्दों में केंद्र सरकार उलझ कर रह गई है। कश्मीर में हर रोज भारतीय सैनिकों की बर्बरता पूर्ण हत्याएं हो रही है। 56 इंच का सीना सिकुड़ कर रह गया है। देश में हिंदुओं की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। 38 लाख के करीब लड़कियों से बलात्कार के मामले घटित हुए हैं। हज यात्रा के लिए अनुदान दिए जा रहे हैं। वहीं, 497 और 377 जैसी धाराओं में संशोधन से साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नियति और नियत में कितना अंतर है। धारा 370 को लेकर सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 20 करोड़ के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इस दौरान संजीव, गुरमुख, विनिश राणा, सरोज सैणी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed