फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पानी न आने तक एबीवीपी ने किया प्रिंसिपल का घेराव

पानी न आने तक एबीवीपी ने किया प्रिंसिपल का घेराव

Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पानी न आने तक एबीवीपी ने किया प्रिंसिपल का घेराव
प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठ गए कॉलेज विद्यार्थी
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर भड़की एबीवीपी
नाहन महाविद्यालय में छात्रों ने बोला हल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में चल रही पानी की समस्या को लेकर वीरवार को एबीवीपी के छात्र कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। छात्र कार्यकर्ताओं ने पहले प्राचार्य का घेराव किया और उसके बाद प्राचार्य कक्ष में ही करीब दो घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पेयजल किल्लत से परेशान कार्यकर्ता तब तक कक्षा में ही बैठे रहे, जब तक कॉलेज में पानी नहीं पहुंच गया। इसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन रोका। छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से कॉलेज खुले हैं तभी से ही पानी की समस्या चल रही है। कॉलेज खुले दो माह का समय बीत चुका है। कॉलेज परिसर के भंडारण टैंक में नियमित पानी की सप्लाई न होने के कारण छात्रों को घरों से पानी लाना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है लेकिन पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। एबीवीपी के कैंपस अध्यक्ष प्रदीप और मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने बताया कि कॉलेज में बार-बार पानी की समस्या से छात्र परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत कराया गया है लेकिन प्रबंधन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद की ओर से बार-बार पानी की समस्या के समाधान को लेकर दिए गए ज्ञापनों से जब कुछ काम नहीं बना तो वीरवार को सभी कार्यकर्ता कैंपस में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रिंसिपल का घेराव किया और पानी न आने तक कक्ष में ही धरना दिया। पीजी कॉलेज नाहन का नया भवन शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर नाहन-शिमला सड़क पर जडजा में बना है। छात्रों को कॉलेज परिसर में पानी न मिलने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कॉलेज परिसर के अलावा यहां पर पानी का कोई वैकल्पिक साधन भी नहीं है। छात्र कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की कि कॉलेज में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए। इस अवसर पर एबीवीपी के सचिव सचिन, छात्रा प्रमुख स्मृति, मुकुल, ऋतिक, रजत, अश्वनी, विवेक, नीरज, दीपक, अभिषेक, अंकित, शुभम, अभय, अमन, विशाल और राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed