{"_id":"5a4102724f1c1bc45b8be19a","slug":"101514209906-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां में विवाहिता ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहां में विवाहिता ने खाया जहर, मौत
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के देवल-टिक्करी गांव की एक विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। रविवार रात को महिला ने सराहां बाजार से कीटनाशक खरीदा और रास्ते में खा लिया। बताया जा रहा है कि चरावग गांव के समीप ही उसे रास्ते में अचेत अवस्था में देखा गया जहां से उसे तीन युवक अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में शक के दायरे में आए एक युवक से पूछताछ भी की गई है। हालांकि, अभी तक परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवल- टिक्करी गांव की 25 वर्षीय पूजा ने रविवार शाम सराहां बाजार से कीटनाशक दवाई ली और रास्ते में कहीं खा ली। बाजार के निकट ही चरावग गांव को जाने वाले रास्ते में वह अचेत पाई गई। बाजार में चल रहे लोगों ने तुरंत उसे सराहां सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सराहां सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे सोलन के लिए रेफर कर दिया लेकिन रात को सोलन ले जाते समय कुमारहट्टी के पास उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा नाहन में किराये के कमरे में रह रही थी। वह रविवार को ही सराहां पहुंची थी। अब तक इस बात का पता नहीं चल रहा है कि पूजा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि पूजा नाहन में किराये के कमरे में रहती थी। वह रविवार को ही सराहां पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पूजा की हालत नाजुक थी जिस कारण वह बयान नहीं दे पाई है। तीन युवक उसे अस्पताल लेकर आए थे। हालांकि, परिजनों के भी बयान लिए गए हैं। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शक के आधार पर एक युवक से भी पूछताछ हुई है। जल्द ही पता चल जाएगा कि महिला ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया।