{"_id":"5a0d84644f1c1b72548bd7c2","slug":"101510835300-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावना, राधा व मंजू को मैन ऑफ द मैच का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावना, राधा व मंजू को मैन ऑफ द मैच का खिताब
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
hockey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नगर परिषद् के खेल मैदान में चल रही अभिलाषी यूनिवर्सिटी वुमन हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनीपत, हॉकी हिम और सांई हिसार ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भावना, राधा व मंजू को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
प्रतियोगिता प्रबंधक सचिव शालिनी कंवर और पंकज शर्मा ने वीरवार को दूसरे दिन हुए हॉकी मैचों में सांई हिसार ने माजरा हॉकी हॉस्टल टीम को 4-2 से हराया।
हॉकी हिम ने शाहबाद टीम को 2-1 और सांई हॉकी सोनीपत की टीम ने सांई पटियाला टीम को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश पाया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की सोनीपत हॉकी अकादमी, यूको बैंक टीम, सांई पटियाला, सांई हिसार, हॉकी हॉस्टल माजरा, हॉकी हिम और शाहबाद की महिला हॉकी टीमें गोल्ड कप ट्रॉफी में दमखम दिखा रही हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी और 25 हजार इनाम राशि मिलेगी।
विज्ञापन