फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   न बना रेणुका बांध, न हो रहा विकास

न बना रेणुका बांध, न हो रहा विकास

Sun, 22 Oct 2017 08:52 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
न बना रेणुका बांध, न हो रहा विकास
Renuka Dam
संगड़ाह (सिरमौर)। जिला मुख्यालय से 72 किलोमीटर दूर स्थित है संगड़ाह पंचायत का एक गांव है सियूं। यहां विकास के नाम पर न तो एक ईंट लगी और न लग सकती है। रेणुका बांध के लिए विस्थापित हुए दर्जनों गांवों की यह स्थिति है। भू-अधिग्रहण होने के बाद पुनर्वास के नाम पर सिर्फ जमीन के टुकड़े खरीदे गए। विद्रूप यह है कि इस बारे में किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन



हालात यह है कि वर्तमान में जहां ग्रामीण रह रहे हैं, वह अब उनका अपना नहीं है। भू अधिग्रहण अधिनियम की सेक्शन चार लगने से वहां कोई कार्य नहीं हो रहे। विकासात्मक कार्यों पर फुलस्टॉप लग गया है। ग्रामीण नई जगह पर बस नहीं पा रहे और पुरानी जगह पर सुविधाएं नहीं मिल रही। परियोजना से कुल 1142 परिवार विस्थापित होंगे। लगभग 25 पंचायतों के लोग विस्थापित होंगे। इनमें करीब आधा दर्जन ऐसे गांव है जो 90 से 100 प्रतिशत तक उजड़ेंगे।
विज्ञापन



1994 में परियोजना के लिए हिमाचल, दिल्ली और हरियाणा सरकार के बीच एमओयू साइन हुआ था। विस्थापितों के लिए सैनवाला, चाकली, अंबोया और टोकियो में जमीनें खरीदी गई हैं लेकिन यहां पर पुनर्वास नहीं हो रहा। सियूं गांव को ही लें तो पूरा गांव एक टापू की भांति है। गांव में एक ओर पालर खड्ड है तो एक ओर गिरि नदी। बरसात में चारों ओर पानी आने के कारण यह गांव जिला मुख्यालय ही नहीं उपमंडल मुख्यालय से भी कट जाता है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियूं, निचला भलटा, बयालग, मलाहन टयूरी, पनयाली, शेऊबाग, मझाई आदि गांव की यही स्थिति है। बिजली, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं यहां पर वही है जो वर्ष 2008 से पहले की थी। नई योजना बन नहीं पा रही।

बॉक्स के लिए---
यह पंचायतें होंगी विस्थापित
रेणुका बांध के लिए दीद बगड़, कोटला मोलर, पनार, लाणा-पलटा, पराड़ा, नैरी नावन, डिंबर, सैर तंदुला, काथली भरण, गवाही, संगड़ाह, रेडली, जरग, बाउनल काकोग, माइना गढेल, जाम्मू कोटी, रजाणा, ददाहू, खाला क्यार, बिरला, कटाह शीतला, पंजाहल, थाना कसोगा, कांडो कांसर, अंधेरी पंचायतें विस्थापित होगी।

--
क्या कहते हैं अधिकारी
रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक एसएल डोगरा ने बताया कि विस्थापितों से ऑप्शन ली जा रही है कि मकान बनाकर चाहिए या वह स्वयं बनाएंगे। पुनर्वास में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो डेम क्षेत्र में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed