{"_id":"5984b10a4f1c1b030c8b4639","slug":"101501868298-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग ने बिना नोटिस निकाले दो कर्मचारी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग ने बिना नोटिस निकाले दो कर्मचारी, परेशानी
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब स्थित एक उद्योग ने दो कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सड़क पर आए इन दोनों कर्मचारियों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। इन दोनों कर्मचारियों ने अब न्याय के लिए प्रशासन एवं श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया है। दीपक व जयपाल ने बताया कि वह कालाअंब स्थित उद्योग एसबीएस बायोटेक में इलेक्ट्रिीशियन व सहायक के पद पर कार्य कर रहे थे लेकिन उद्योग प्रबंधन ने बिना किसी कारण व नोटिस के 15 जुलाई को उन्हें उद्योग से बाहर निकाल दिया। इस बारे उद्योग प्रबंधन से भी बात की है लेकिन वह कोई बात नहीं सुन रहा है।
उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण व नोटिस के उद्योग से निकाले जाने से वह सड़क पर आ गए हैं। उनकी रोजी-रोटी पर बन आई है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत श्रम विभाग को भी कर दी है लेकिन 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई है। इस कारण एक-एक दिन उन पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग से मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय प्रदान कर दोबारा से नौकरी दिलवाई जाए।
विज्ञापन
उधर, इस बारे उद्योग के जीएम अंकुश कुकरेजा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले में प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिला श्रम अधिकारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले को लेबर इंस्पेक्टर देख रहे हैं। शनिवार को ड्यूटी पर आते ही श्रम निरीक्षक से मामले में स्टेट्स रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
--उद्योग ने बिना नोटिस निकाले दो कर्मचारी, परेशानी
श्रम विभाग को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
इंसाफ के लिए भटक रहे कर्मी, रोजी रोटी के लाले