फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   10 voulnteers team will survay of tb in sirmaur district from today 21 febuary

क्षय रोग का पता लगाने के लिए जिले में आज से सर्वे शुरू

Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 voulnteers team will survay of tb in sirmaur district  from today 21 febuary
नाहन (सिरमौर)। केंद्र और प्रदेश सरकार के टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर में क्षय रोग मुक्त सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए 21 फरवरी सोमवार से सर्वे शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सर्वे के लिए पांच सर्वेक्षण टीमों का चयन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो वालंटियर होंगे, जो पंचायत में जाकर टीबी के मामलों के लेकर सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

जिले के पांच स्वास्थ्य खंडों में एक-एक पंचायत का चयन किया गया है। इनका चयन सेंटर टीबी डिवीजन दिल्ली से किया गया है। इन चयनित पंचायतों में वालंटियर प्रत्येक घर में जाकर हर सदस्य से टीबी मामलों को लेकर जानकारी जुटाएंगे। साथ ही सर्वे के दौरान जिन लोगों में टीबी के लक्षण पाएं जाएंगे उनके सैंपल लेकर विभाग को भेजेंगे।
विज्ञापन

इन वालंटियरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। टीम में एक आशा कार्यकर्ता व एक अन्य कम्यूनिटी वालंटियर जो संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी है शामिल होगा। सर्वे 20 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ये वालंटियर पंचायत में क्षय रोग के कितने मरीज हैं, कितने ठीक हो चुके हैं, कितनों का इलाज चल रहा है की जानकारी सब नेशनल सर्टिफिकेशन (एसएनसी) एप के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवाएंगे। सर्वे पूरा होने के बाद डब्ल्यूएचओ के अलावा विभाग के अधिकारी इसे सत्यापित करेंगे। सत्यापन के दौरान जिन पंचायतों में क्षय रोग के मामले कम होंगे या जो पंचायतें क्षयरोग मुक्त होंगी, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
----
इन पंचायतों में होगा सर्वे
सिरमौर जिला के पांच स्वास्थ्य खंडों की पांच पंचायतों में यह सर्वे होगा। इनमें स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत भेड़ों, राजपुरा के तहत अंबोया, शिलाई के तहत पनोग, पच्छाद के तहत झांगन और संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत आने वाली गनोग पंचायत शामिल हैं।

---
20 दिन तक चलेगा यह सर्वे : डॉ. वीना सांगल
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. वीना सांगल ने बताया कि सिरमौर जिला में सोमवार से क्षय रोग मुक्त सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए सर्वे शुरू हो रहा है। सर्वे के लिए पांच पंचायतों का चयन किया गया, जिसमें हर पंचायत में दो वालंटियर टीबी से संबंधित जानकारी एसएनसी सर्वे एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करेंगे। यह सर्वे 20 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed