फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   10 to 20 rupees discrease fruit rate in dhaulakuanwa sirmaur

10 और 20 रुपये सस्ते मिलेंगे नींबू और अनार के पौधे

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 to 20 rupees discrease fruit rate in dhaulakuanwa sirmaur
बागवानी अनुसंधान केंद्र धौलाकुआं में अमरूद के पौधों की नर्सरी का निरीक्षण करते कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में बरसाती फलदार पौधों की नर्सरी में 25,000 हजार पौधों की नर्सरी तैयार हो चुकी है। बिक्री के लिए तैयार विभिन्न किस्मों के पौधों के इस बार भी दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों और बागवानों को पिछले दो साल से निर्धारित दरों के हिसाब से पौधे आवंटित किए जाएंगे। इस बार अनार का पौधा 20 रुपये सस्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते वर्ष इसके 50 रुपये दाम निर्धारित किए गए थे। वहीं, किसानों की भारी मांग को देखते हुए नींबू का पौधा भी 30 की बजाय 20 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों के लिए सेब के पौधों की दो किस्मों अन्ना और डोरसेट गोल्डन की कीमत प्रति पौधा 125 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा आम, लीची, अमरूद, जामुन, नींबू और कटहल के पौधे भी पुरानी दरों पर बागवानों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं के एसोसिएट निदेशक डॉ. विशाल सिंह राणा ने बताया कि पौधों की दरों में को वृद्घि नहीं की गई है। अनार के पौधे के दाम 50 की बजाय 30 रुपये निर्धारित किए गए हैं। बरसाती फलदार पौधों की मांग काफी अधिक है। इस बार विभिन्न किस्मों के 25,000 पौधे नर्सरी में तैयार हैं, इनमें ग्राफ्टिड, लेयरड और सिडलिंग पौधे शामिल हैं। किसानों व बागवानों को ये पौधे सरकार की ओर से निर्धारित दामों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
.......
पौधा दाम
आम 60-80
लीची 50
अनार 30
अमरूद 50
कटहल 40
जामुन 30
नींबू 20
सेब 125
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed