फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Winter Carnival Punjabi Singer Satinder Sartaj CM Sukhvinder Singh Sukhu

Shimla Winter Carnival: सजन राजी हो जावे फेर भी रौला...से महफिल लूट ले गए सरताज, सुक्खू के लिए भी गाया गीत

Fri, 03 Jan 2025 01:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

Shimla Winter Carnival: शिमला विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। उन्होंने उडारियां और सजन राजी हो जावे फेर भी... गीत गाए। हिमाचली लोक गीत माई नी मेरिये शिमला दी राहे चंबा कितनी की दूर...जब गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सरताज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सम्मान में अपने प्रसिद्ध गीत जै सजन राजी हो जावे...के बोल बदलकर जै सुक्खू राजी हो जावे...गाया। 

विज्ञापन
Shimla Winter Carnival Punjabi Singer Satinder Sartaj CM Sukhvinder Singh Sukhu
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार को विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। सरताज ने पहाड़ी और पंजाबी गाने गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों का जोश अपने चरम पर तब पहुंचा जब उन्होंने उडारियां और सजन राजी हो जावे फेर भी... गीत गाए। हिमाचली लोक गीत माई नी मेरिये शिमला दी राहे चंबा कितनी की दूर...जब गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन


सरताज ने कहा कि यह गाना उन्होंने पहाड़ों की रानी शिमला को समर्पित किया है। कार्यक्रम की शुरुआत सरताज ने साईं ने मेरी फरियाद ...गाने से की। इसके बाद उन्होंने चन्ना दा घर, मासूमियत, बीत जानिया और हीरिये फकीरिये जैसे गीत गाए। सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने शिमला विंटर कार्निवल को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। दर्शकों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और सरताज की गायकी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के इस सांस्कृतिक आयोजन में सरताज की उपस्थिति और उनके गीतों ने शिमला के स्थानीय संगीत प्रेमियों में जहां उत्साह से भर दिया वहीं सैलानियों का शिमला भ्रमण भी यादगार बना दिया। इससे पहले संजीव मल्होत्रा ने चुटकुले सुनाकर लोगों को लोटपोट किया। इसके अलावा आरजे शैंकी, प्रियंका शर्मा, निक्की आर्ट्स ने प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपायुक्त अनुपम कश्यप, एसपी संजय गांधी, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन

सीएम सुक्खू के लिए भी गाया गीत
कार्यक्रम के दौरान सरताज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सम्मान में अपने प्रसिद्ध गीत जै सजन राजी हो जावे...के बोल बदलकर जै सुक्खू राजी हो जावे...गाया। इस पर दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें शिमला आने का मौका मिलेगा चाहे समर फेस्टिवल हो या विंटर कार्निवल वह इसका हिस्सा बनने पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में आकर बहुत सुकून मिलता है।

युवक ने बनाया सरताज का लाइव स्केच
राजधानी के सांगटी में रहने वाले कलाकार गौरव ने सरताज की प्रस्तुति के दौरान उनका लाइव स्केच बनाया। प्रस्तुति खत्म होने के बाद उन्न्होंने सरताज को स्केच भेंट किया जिसके लिए सरताज ने उनका आभार जताया तथा कलाकार की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed