{"_id":"68b19de046d9db8ffd043477","slug":"shimla-news-newly-appointed-bjym-president-dr-sunny-shukla-welcomed-in-deepakmal-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला का दीपकमल में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला का दीपकमल में किया स्वागत
Fri, 29 Aug 2025 06:02 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:02 PM IST
सार
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष का दीपकमल में किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला का शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए सन्नी शुक्ला को कंधे पर उठाकर नाचते हुए जश्न मनाया। सन्नी शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें पदभार देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
इसके बाद नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से मुलाकात कर उनका भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। जश्न के बाद युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा कि जो विश्वास पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जताया है उसपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
युवा मोर्चा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करेगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सन्नी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सरकार बनते ही युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलने के बजाय बंद कर दिए।
विज्ञापन