फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Jagat Singh Negi says BJP MP Kangana Ranaut is a burden on the earth; the people of Mandi are regretti

शिमला: जगत सिंह नेगी बोले- धरती पर बोझ तो भाजपा सांसद कंगना रणौत हैं, पछता रहे मंडी के लोग

Fri, 09 Oct 2026 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 06:24 PM IST
सार

शिमला में मीडिया से बातचीत में नेगी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश बोझ है तो उन्हें यहां से सांसद बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कंगना को इस्तीफा देने की नसीहत देते हुए कहा कि मंडी के लोग अब पछता रहे हैं।

विज्ञापन
Shimla: Jagat Singh Negi says BJP MP Kangana Ranaut is a burden on the earth; the people of Mandi are regretti
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत के राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने तीखा पलटवार किया है। शुक्रवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में नेगी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश बोझ है तो उन्हें यहां से सांसद बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कंगना को इस्तीफा देने की नसीहत देते हुए कहा कि मंडी के लोग अब पछता रहे हैं। नेगी ने तल्ख अंदाज में कहा, धरती पर बोझ तो कंगना रनौत हैं। नेगी ने आरोप लगाया कि कंगना का बयान किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है और इसके पीछे पार्टी आलाकमान के निर्देश होने की भी आशंका जताई।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस प्रदेश ने उन्हें सांसद बनाकर संसद तक पहुंचाया, उसी प्रदेश को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना कितना उचित है। अगर कंगना को हिमाचल प्रदेश बोझ लगता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। रोहड़ू में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अनदेखी को लेकर पूछे सवाल पर नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह को किसी पोस्टर की आवश्यकता नहीं है। नेगी ने कहा कि प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह का योगदान ऐतिहासिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं को रोके जाने को लेकर नेगी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मौजूदा स्थिति को अघोषित इमरजेंसी करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है। नेगी ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और बिहार में चुनावी लाभ हासिल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। उन्होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस अमृत काल की बात की जा रही है, उसमें संविधान को ही मृत करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed