फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Five more accused arrested in Theog clash case; 21 arrests so far.

शिमला: ठियोग झड़प मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Wed, 02 Sep 2026 12:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 12:31 PM IST
सार

 पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग अभियोगों में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अभियोग संख्या 115/2026 में तीन तथा अभियोग संख्या 117/2026 में दो आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन
Shimla: Five more accused arrested in Theog clash case; 21 arrests so far.
पांच और आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में 15-16 अगस्त को दो गुटों के बीच हुए विवाद और आपसी झड़प के मामलों में शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग अभियोगों में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अभियोग संख्या 115/2026 में तीन तथा अभियोग संख्या 117/2026 में दो आरोपी शामिल हैं। इसके साथ ही ठियोग घटनाक्रम से जुड़े तीनों अभियोगों में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 115/2026 के तहत राज कुमार उर्फ आशू कांड़गिया, रजत झाल्टा और रितिक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में विक्रांत शर्मा, किंशुक शर्मा, वंश शर्मा और भवानी वर्मा उर्फ सन्नी छिब्बर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन नई गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों आरोपियों को ठियोग के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


अभियोग 117 में दो और गिरफ्तार
वहीं, पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 117/2026  में आशीष उर्फ आशू और वरुण चंदेल को 1 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में इससे पहले नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। दो और गिरफ्तारियों के बाद इस अभियोग में अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा। शिमला पुलिस के अनुसार इन मामलों की जांच निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था में व्यवधान, हिंसा, हथियारों के दुरुपयोग और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed