फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school bus fell down into gorge at sundernagar of himachal pradesh, many childrens injured

50 फीट गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 34 बच्चे पहुंचे अस्पताल

Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(हिमाचल प्रदेश)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(हिमाचल प्रदेश) Updated Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
school bus fell down into gorge at sundernagar of himachal pradesh, many childrens injured
सुंदरनगर में खाई में गिरी स्कूल बस

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक बस करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई और इस हादसे में करीब 30 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


 हादसा सुबह के करीब साढ़े 8 बजे सुंदरनगर के कस्बे डेहर के पास हुआ। बस खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन

 
लोगों ने तुरंत 108 नंबर पर कॉल कर दी और पुलिस को भी खबर कर दी गई। वहीं लोगों ने घायल बच्चों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। सुंदर नगर और बरमाणा के अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक पर तेज रफ्तार से बस चलाने के आरोप लगे

school bus fell down into gorge at sundernagar of himachal pradesh, many childrens injured
सुंदरनगर में खाई में गिरी स्कूल बस

मिली जानकारी के अनुसार, डेहर कस्बे के निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की स्कूल बस रोज की तरह आसपास के इलाकों से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली थी।

जैसे ही बस समलेहू के पास पहुंची, लड़खड़ाने लगी। ड्राइवर की तमाम कोशिशों के बावजूद बस नियंत्रित नहीं हुई और खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 35 बच्चे सवार थे।

बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि इस हादसे का कारण चालक द्वारा बस को तेज रफ्तार से चलाना है। इधर, डीएसपी हितेष लखन पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छनबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed