फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revenue Minister Jagat Singh Negi said Section 118 will not be simplified in Himachal Pradesh

Himachal News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल प्रदेश में धारा-118 का नहीं होगा सरलीकरण

Wed, 29 Oct 2025 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Oct 2025 06:39 PM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि धारा-118 में संशोधन करने के लिए पहले मामला विधानसभा में लाया जाता है, सरकार ऐसा नहीं कर रही। भाजपा इस मामले को जबरन तूल देने में लगी है। उन्होंने कहा कि धारा-118 में किसी भी तरह का न तो संशोधन किया गया है और न ही इसमें सरलीकरण होगा।

विज्ञापन
Revenue Minister Jagat Singh Negi said Section 118 will not be simplified in Himachal Pradesh
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में धारा-118 में किसी भी तरह का न तो संशोधन किया गया है और न ही इसमें सरलीकरण होगा। सरकार ने विस में बिल लाकर केवल लैंड सीलिंग एक्ट-1972 में संशोधन किया है। इसमें डेढ़ सौ बीघा तक जमीन किसी भी धार्मिक संस्था को दी जा सकती है। यह संस्थाएं भी इस जमीन को होटल या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल में नहीं ला सकती हैं। इस जमीन पर सिर्फ धार्मिक गतिविधियां की जा सकती है।

विज्ञापन


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि धारा-118 में संशोधन करने के लिए पहले मामला विधानसभा में लाया जाता है, सरकार ऐसा नहीं कर रही। भाजपा इस मामले को जबरन तूल देने में लगी है। प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पारित संशोधित विधेयक को राजभवन ने राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ही इसे हिमाचल में लागू किया जा सकेगा। सरकार ने इस संशोधित विधेयक में संस्थाओं को सिर्फ धार्मिक गतिविधियों के लिए जमीन देने की बात कही है। होटल और अन्य व्यावसायिक के लिए जमीन न तो बेची जाएगी और न ही ट्रांसफर की जा सकेगी।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों ने सैकड़ों बीघा जमीन धार्मिक संस्थाओं को दान की है। इस समय हिमाचल में इन संस्थाओं के पास अरबों की संपत्ति है। हिमाचल सरकार लैंड सीलिंग एक्ट-1972 में संशोधन किया गया है। पूर्व सीएम स्व. डॉ. वाईएस परमार के समय हिमाचल प्रदेश सीलिंग ऑन लैंड होल्डिंग एक्ट इसलिए बनाया गया था, जिससे भूमि के व्यक्तिगत उपयोग की सीमा तय की जा सके। एक्ट की धारा 5 के अनुसार राज्य और केंद्र सरकार, सहकारी समितियों, सहकारी बैंकों, स्थानीय निकायों, चाय बागानों, उद्योगों, जल विद्युत परियोजनाओं और राधा स्वामी सत्संग ब्यास की जमीन को सीलिंग से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed