फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revenue Minister Jagat Singh Negi said Nadda came to Himachal and insulted the people and the government

Jagat Singh Negi: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- नड्डा ने हिमाचल आकर किया जनता और सरकार का तिरस्कार

Mon, 07 Oct 2024 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जेपी नड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नड्डा ने हिमाचल आकर हिमाचल सरकार और जनता का तिरस्कार किया है। वह केंद्र से खाली हाथ हिमाचल आए हैं। 

विज्ञापन
Revenue Minister Jagat Singh Negi said Nadda came to Himachal and insulted the people and the government
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल आकर हिमाचल सरकार और जनता का तिरस्कार किया है। वह केंद्र से खाली हाथ हिमाचल आए हैं। जो उन्होंने कहा, उससे लगता है कि उनकी बातों में अब दम नहीं रहा। लोगों का केंद्र की भाजपा सरकार से मन ऊब गया है। हरियाणा में किसानों को लाभ नहीं मिले हैं। वहां भाजपा की सरकार रहते आर्थिकी नीचे चली गई है। जम्मू-कश्मीर में भी धारा 370 हटाकर कुछ फायदा नहीं हुआ है। लद्दाख को यूटी बनाए जाने से लोग परेशान हैं। दावा किया कि हरियाणा और जम्मू में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इससे भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। यह सत्ता परिवर्तन पहले होना चाहिए था, लेकिन अब हो रहा है तो उससे जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र ने हिमाचल को मदद नहीं की। बीबीएमबी मामले में भी हिमाचल को पैसा नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed