फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   raped with her girlfriend in hotal

शादी का झांसा देकर मनाई 'सुहागरात', सुबह फरार

Wed, 28 Aug 2013 02:41 AM IST
डलहौजी (चंबा)/ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)/ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 02:41 AM IST
विज्ञापन
raped with her girlfriend in hotal

शादी के हसीन सपने दिखाकर वह प्रेमिका को अपने साथ डलहौजी लाया था। यहां के होटल में दो दिन तक ये जोड़ा रुका हुआ था।

विज्ञापन


दोनों रात 'सुहागरात' मनाने के बाद तीसरी सुबह लड़की के साथ आया व्यक्ति उसे छोड़ कर लापता हो गया।

जब लड़की को बात समझ आई तो उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी पठानकोट का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती नूरपुर की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राम लाल उर्फ विक्की निवासी बैंक कालोनी पठानकोट अपने साथ नूरपुर की निवासी एक लड़की (30) को शादी का झांसा देकर डलहौजी ले आया था।

ये दोनों पिछले दो दिनों से स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। आरोपी राम लाल शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करता रहा और मंगलवार सुबह होटल से फरार हो गया। इसके चलते लड़की ने स्थानीय पुलिस थाने में उसकी इस करतूत की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया की लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed