फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Zila Parishad President Bhupendra Sisodia welcomed in Kiran Panchayat

Rampur Bushahar News: किरण पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया का स्वागत

Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। शिमला जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिसोदिया के किरण पंचायत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र की समस्याएं जिला परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की। भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि वह जनता के आशीर्वाद और विश्वास के कारण इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीणों ने पंचायत की बहुप्रतीक्षित सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर सिसोदिया ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा। ग्रामीणों ने नेरवा-मनेवरी बस सेवा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि बस वर्तमान में अर्जी गांव भंगाड़ तक ही आ रही है, जिससे आगे के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जिला परिषद अध्यक्ष ने बस को पूर्व की तरह मनेवरी तक चलाने के लिए संबंधित विभाग के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन दिया। किरण पंचायत की प्रधान रमा चौहान ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में स्थित इस पंचायत की सीमा उत्तराखंड से लगती है। क्षेत्र में सड़क, परिवहन सहित कई मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता को नवनिर्वाचित अध्यक्ष से काफी उम्मीदें हैं। कार्यक्रम में पंचायत समिति चौपाल के अध्यक्ष गुलाब राणा, भाजपा मंडल नेरवा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व पंचायत प्रधान विजय जुरटा ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता का भी ऊंचे पद तक पहुंचना संभव है। उन्होंने भूपेंद्र सिसोदिया के जिला परिषद अध्यक्ष बनने को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधान पुरण चंद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अनिल चौहान, कामेश ठाकुर, जय सिंह पांडे, चंद्रमोहन पांडे, मनोज चौहान, श्याम, जयपाल चौहान, केदार सिंह और रजिता चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article