फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Join Civil Defence and become a guardian of safety

सिविल डिफेंस से जुड़कर बनें सुरक्षा प्रहरी : एसडीएम

Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आपदा और आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों से सिविल डिफेंस वॉरियर्स के रूप में पंजीकरण करने की अपील की गई है। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन, आग की घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्थानीय स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को आवश्यक प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और मॉक अभ्यासों के माध्यम से आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। एसडीएम ने बताया कि इच्छुक नागरिक सिविल डिफेंस वॉरियर्स मोबाइल एप या आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पंजीकरण कर ‘सशक्त नागरिक, सुरक्षित समाज’ की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article