फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police arrested the accused who had been convicted by the court

Rampur Bushahar News: अदालत से सजा पाए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
अदालत से सजा पाए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


चेक बाउंस के दो मामलों में छह-छह माह की सजा, 7.13 लाख रुपये मुआवजा भी था देय

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
पीओ सेल उपमंडल रोहड़ू की पुलिस टीम ने अदालत से जारी वारंट के तहत सजा पाए दोषी 52 वर्षीय सुशील जोगटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोषी को छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) रामपुर बुशहर की अदालत में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दो मामले चल रहे थे। केस नंबर 04/2019 में बामबीर सिंह बनाम मैसर्स तृषा फ्रूट कंपनी मामले में अदालत ने दोषी को छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी और 2.46 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए थे। केस नंबर 310/2018 में पूरन खूंद बनाम मैसर्स तृषा फ्रूट कंपनी मामले में भी छह माह के साधारण कारावास और 4.67 लाख रुपये मुआवजे की सजा सुनाई गई थी। दोनों मामलों में दोषी पर कुल 7.13 लाख रुपये का मुआवजा देय था। अदालत के आदेशों की अनुपालना में एसीजेएम रामपुर बुशहर ने सात अक्तूबर को दोनों मामलों में वारंट ऑफ कमिटमेंट जारी करते हुए दोषी को सजा भुगतने के लिए मॉडल सेंट्रल जेल कंडा भेजने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने दोषी को मॉडल सेंट्रल जेल कंडा में दाखिल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed