फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   PM Modi's 25-year journey of public service was recalled

Rampur Bushahar News: पीएम मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा सफर को किया याद

Wed, 07 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा सफर पर रिकांगपिओ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के सफर को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर जनसेवा, राष्ट्र प्रथम की भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री का राष्ट्रसेवा का अभियान इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी अजय राणा, पूर्व उपाध्यक्ष वन निगम हिमाचल प्रदेश सूरत नेगी, भाजपा किन्नौर जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article