फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   'Yuva Aapda Mitra' training begins at Seema College.

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू

Mon, 13 Jul 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Yuva Aapda Mitra' training begins at Seema College.
सीमा कॉलेज में सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र' प्रशिक्षण शुरू। संवाद
सात दिन तक 42 युवा लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में सोमवार से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य पीपी चौहान ने किया। प्रशिक्षण 13 से 19 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला की ओर से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना है। प्रशिक्षण में रोहड़ू उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से 42 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, खोज एवं बचाव, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दल में वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार तथा प्रशिक्षक वीरेंद्र प्रकाश, हरीश कुमार और मुनीष कुमार शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में डीन छात्र कल्याण अनिल चौहान, डीन अध्ययन रवि किरण शर्मा, अश्वनी कुमार शर्मा और लोकेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य पीपी चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, भूस्खलन, बाढ़, भूकंप और अग्निकांड जैसी आपदाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए युवाओं का प्रशिक्षित और जागरूक होना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed