{"_id":"604b9c718ebc3e59281ac7df","slug":"youth-trained-for-self-employment-in-poshna-rampur-hp-news-sml364020970","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोशना में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोशना में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रशिक्षित
विज्ञापन
एसजेवीएन फाउंडेशन के सौजन्य से अल्टरनेटिव लर्निंग संस्थान ब्रौ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के द?
- फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। विकास खंड निरमंड की पोशना पंचायत में युवाओं के लिए लगाया गया दो माह का स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया।
शिविर के समापन पर रामपुर परियोजना की वरिष्ठ प्रबंधक कौशल्या नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को वजीफा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर में युवाओं के लिए निशुल्क रिपेयर ऑफ मॉडर्न एप्लायंसिज का प्रशिक्षण दिया गया । कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर रामपुर परियोजना के सौजन्य से लगाया गया। शिविर में दो माह तक क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास के गुर सिखाए गए।
समापन समारोह में रामपुर परियोजना की वरिष्ठ प्रबंधक कौशल्या नेगी ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले 25 प्रशिक्षार्णियों को वजीफा और प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में वरिष्ठ प्रबंधक कौशल्या नेगी ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार की समस्याओं और विभाग की योजनाओं से अवगत करवाया। वहीं, हिमकॉन से आए एसपीसी अमित शर्मा ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
समापन अवसर पर सिविल इंजीनियर अमित, पोशना पंचायत प्रधान पूजा ठाकुर, बीडीसी सदस्य अमला कश्यप, कार्यक्रम समन्वयक अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।