{"_id":"61c8a5e9d2efa7220c00d2c8","slug":"youngster-arrested-with-chars-in-rupi-kinnaur-rampur-hp-news-sml3947552128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपी में 521 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपी में 521 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। पुलिस थाना भावानगर के तहत आने वाली रुपी पंचायत में पुलिस ने एक युवक से 521 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई एवं विशेष अन्वेषण इकाई प्रभारी शिवदेव, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार और मेहर चंद की टीम शनिवार रात रुपी पंचायत की ओर गश्त कर रही थी। रात करीब 11:45 बजे नेंनसरिंग में सड़क के किनारे गुजर रहे युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोका।
पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। इस दौरान उसके पास मौजूद लिफाफे की पुलिस ने जांच की तो उसमें 521 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजन नेपाली (29) निवासी रोपाकोट औडा नंबर 07 तहसील और जिला झजरकोट, आंचल भेरी नेपाल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने नेपाली मूल के युवक से 521 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।