{"_id":"60ed9a5e8ebc3ec7f066b294","slug":"yadvinder-paul-take-charge-of-sdm-rampur-rampur-hp-news-sml3767434143","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादविंद्र पॉल ने संभाला एसडीएम रामपुर का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादविंद्र पॉल ने संभाला एसडीएम रामपुर का कार्यभार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एचएएस अधिकारी यादविंद्र पॉल ने मंगलवार को एसडीएम रामपुर का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दुर्गम क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करना और सेब सीजन में सड़कों को बहाल रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
दुर्गम क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की कमी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। समय रहते लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। बरसात की दस्तक देते ही सेब सीजन भी शुरू होने वाला है।
इसको लेकर एनएच और लोनिवि को सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। रामपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नप और व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।