{"_id":"6659bc808dea89ddf40e78d0","slug":"world-no-tobacco-day-awareness-rally-held-in-nogli-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116679-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
विज्ञापन
नोगली स्कूल में तंबाकू दिवस को लेकर जागरूक करते छात्र और छात्राएं
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नोगली में निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय नोगली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना और स्कूल के सभी सदनों के बच्चों ने नारा-लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सीता शर्मा ने स्वयंसेवियों और छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवी इशिता और राघव ने भाषण के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना नोगली स्कूल के स्वयंसेवियों और छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल परिसर से लेकर नोगली के स्थानीय बाजार तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य बिंदू कश्यप ने भी छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनिता, कंचन, अंजना, संजय बदरेल और कमलेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।